कटनी

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, बड़वारा पुलिस ने ट्रेलर और पिकअप को किया जब्त

कटनी, यशभारत। सडक़ सुरक्षा को लेकर बड़वारा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण निराकरण के लिए इस्तगासा न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 26 अक्टूबर 2026 को बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप क्रमांक एमपी 35 जेडडी 8050 और ट्रेलर क्रमांक एमपी 65 जेडबी 6635 को रोककर चालकों की जांच की। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर दोनों चालकों द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। ट्रेलर चालक की पहचान विनोद विश्वकर्मा निवासी बिजुरी अनूपपुर के रूप में हुई। पिकअप चालक अरविंद सिंह निवासी ग्राम कडऩा जिला पन्ना का रहने वाला है। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के मामले में दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। इसके साथ ही चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button