Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

नगर परिषद कर्मचारी के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

नगर परिषद कर्मचारी के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

 

जबलपुर यशभारत। महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए नगर परिषद के एक कर्मचारी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब वह दर्शन कर वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे नगदी व सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपए का माल पार कर दिया। चोरी की यह वारदात भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीरगंज में सामने आई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मीरगंज निवासी रिंकू सेन जो नगर परिषद कर्मचारी है

परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गया हुआ था। इसी दौरान घर सूना पाकर अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाया और मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर की तलाशी लेते हुए नगदी और जेवरात समेट लिए और फरार हो गए। दर्शन कर लौटने पर घर का ताला टूटा देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए। अंदर पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ताल की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button