जबलपुर
खरगोन जिले में मिलीं 11वीं शताब्दी की भगवान विष्णु की 9 प्रतिमाएं

खरगोन जिले में मिलीं 11वीं शताब्दी की भगवान विष्णु की 9 प्रतिमाएं
मकान निर्माण के दौरान निकलीं मूर्तियां
जबलपुर,यशभारत। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से करीब 60 किलोमीटर दूरी पर रविवार सुबह मकान निर्माण के दौरान भगवान विष्णु जी की 9 प्रतिमाएं मिलीं हैं। ये सभी प्रतिमाएं 11वीं शताब्दी की बताई जा रहीं हैं। भगवान विष्णु जी की प्रतिमा मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैली और फिर बड़ी संख्या में लोग प्रतिमाओं के दर्शन करने मौके पर पहुंच गए।