बारिश ने खोली नगर निगम-पीडब्ल्यूडी की पोल रिजर्व बैंक के सामने गड्ढा से यातायात प्रभावित, शहर की कई सड़कें बदहाल

बारिश ने खोली नगर निगम-पीडब्ल्यूडी की पोल
रिजर्व बैंक के सामने गड्ढा से यातायात प्रभावित, शहर की कई सड़कें बदहाल
भोपाल, यश भारत। राजधानी में शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव गड्ढों की बढ़ाहल स्थिति जस की तस बनी हुई है रिजर्व बैंक के सामने भी सड़क पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग सका। इससे दुर्घटना का खतरा भी बन रहा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण सड़क पर पानी लंबे समय तक जमा हो जाता है बारिश के बाद जगह जगह कीचड़ और जलभराव ने नगर निगम तथा पीडब्ल्यूडी के सड़क और ड्रेनेज प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर ऐसी स्थिति बनती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। नागरिकों ने प्रमुख मार्गों पर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। इससे बारिश के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।







