DelhiE-Paperनरसिंहपुरफिल्मी दुनियामंडला

मनमोहन नगर में ई-वी वर्कशॉप में लगी भीषण आग, बड़ी टली दुर्घटना

मनमोहन नगर में ई-वी वर्कशॉप में लगी भीषण आग, बड़ी टली दुर्घटना

 

जबलपुर, यश भारत। ​जबलपुर के मनमोहन नगर स्थित शासकीय अस्पताल के पास एक ई-वी (EV) बैटरी असेंबली वर्कशॉप में बड़ा हादसा टल गया। वर्कशॉप में ई-वी गाड़ी की चार्जिंग के दौरान एक गलत बैटरी और गलत चार्जर लगाने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बैटरी बार-बार फट रही थी और आसपास खड़ी लगभग 50 गाड़ियां चपेट में आने के मुहाने पर थीं।

​स्थानीय लोगों की लापरवाही और मौके पर पानी डालने से आग और भड़क उठी। गनीमत यह रही कि समय रहते दुकान मालिक ने अपनी फैक्ट्री से तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) मंगवाया, जिससे महज 2 से 3 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास के मकान और दर्जनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो सकती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button