कटनी

ब्रीथ एनालाइजर से जांच, शराब सेवन की पुष्टि, नशे में ओवरलोड डंपर चलाने वाले चालक पर कार्रवाई

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वेकर्मा के निर्देशन में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान डंपर क्रमांक एमपी 17 जी 0874 को रोककर जांच की गई। डंपर चालक जयपाल यादव निवासी ग्राम बसाड़ी की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर उसके शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इस पर चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। प्रकरण के निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त डंपर में लोड रेत का वजन कराया गया, जिसमें निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड होना पाया गया। इस पर वाहन के विरुद्ध ओवरलोडिंग के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, एएसआई रघुवीर सिंह, एएसआई महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, प्रधान आरक्षक दानबहादुर सिंह परस्ते एवं प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button