कटनीमध्य प्रदेश

कुछ देर में प्रभारी मंत्री लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक

विकास एवं निर्माण कार्यों की करेंगे समीक्षा

  1. कटनी – प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री, उदय प्रताप सिंह आज जिला पंचायत सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे
    बैठक में प्रभारी मंत्री नगर निगम, उद्योग विभाग, खनिज संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल निगम, पीएचई, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, एनएचएआई, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, नर्मदा घाटी प्राधिकरण, ब्रिज कॉर्पोरेशन, उर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिमजाति कल्याण विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही शासकीय योजनाओं, जनकल्याण कार्यक्रमों एवं निर्माण व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
    जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में एजेण्डावार अद्यतन जानकारी के साथ नियत समय के पूर्व जिला पंचायत सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button