मुख्य ख़बरें
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी को अस्पताल ले जा रहे युवक की मौत

दमोह । दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब जबेरा थाना क्षेत्र के भदर नाले के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे विक्रम विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय विक्रम विश्वकर्मा अपनी पत्नी को इलाज के लिए ग्राम पतलोनी से जबेरा ला रहे थे। टक्कर के बाद दोनों बाइक से गिर गए। विक्रम को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा ले जाया गया।
डॉक्टर ने जांच के बाद विक्रम को मृत घोषित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग भी वहां पहुंचे।







