Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

जिस रास्ते पर दिल जाता है, पैर हमारा छिल जाता है

प्राइम टाइम विद आशीष शुक्लाः 'यश भारत' का विशेष कवि सम्मेलन-साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं का अनूठा संगम

जबलपुर,यश भारत। ‘यश भारत’ के विशेष कार्यक्रम ‘प्राइम टाइम विथ आशीष शुक्ला’ के अंतर्गत हाल ही में एक भव्य और साहित्यिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्कारधानी जबलपुर के स्टूडियो में सजी इस महफिल में देश के जाने-माने कवियों और शायरों ने अपनी ओजस्वी व मार्मिक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एंकर अजय मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कवि सम्मेलन में साहित्य, समाज और जीवन के विविध रंगों पर खुलकर चर्चा हुई।

डॉ. प्रशांत मिश्राः

जीवन के यथार्थ और मातृत्व की वंदना कार्यक्रम के प्रथम चरण में आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) से पधारे युवा कवि और चिकित्सक डॉ. प्रशांत मिश्रा ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से समां बांधा। उन्होंने समाज और जीवन के गहरे सत्यों को अपनी कविताओं के माध्यम से पिरोया। नारी और मातृत्व के सम्मान में उनकी यह पंक्तियाँ बेहद सराही गईः

प्रेम का यह स्वरूप होती हैं, अँधियारे में धूप होती हैं। और बेटियाँ पूजनीय हैं साहब
यह तो दुर्गा का रूप होती हैं। इसके साथ ही, उन्होंने एक सुंदर गीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया, जिसे श्रोताओं ने बहुत पसंद किया।

विजय आनंद माहिरः

रिश्तों की गर्माहट और शायरी का जादू कवि सम्मेलन के अगले क्रम में जबलपुर के लोकप्रिय युवा शायर विजय आनंद माहिर ने अपनी बेबाक शायरी से महफिल में जान डाल दी। उन्होंने रिश्तों की खूबसूरती और मानवीय संवेदनाओं को बहुत ही सहजता से अपने शेरों में उतारा। उनकी यह रचना विशेष रूप से चर्चा का विषय रहीः

जिस रास्ते पर दिल जाता है, पैर हमारा छिल जाता है। इतनी प्यास नहीं है मुझको, जितना पानी मिल जाता है। माहिर ने अपनी कविताओं के जरिए जीवन की छोटी-छोटी सच्चाइयों और आपसी प्रेम को बहुत खूबसूरती से बयान किया।

साहित्य और संगीत की एक यादगार शाम

यह कवि सम्मेलन केवल कविताओं का मंच नहीं, बल्कि विचारों और संवेदनाओं का एक बेहतरीन आदान-प्रदान था। ‘यश भारत’ के इस मंच ने एक बार फिर साबित कर दिया कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं के दिलों पर राज करते हैं। यह आयोजन साहित्यिक प्रेमियों के लिए एक यादगार और अनमोल उपहार बन गया। इस प्रोग्राम को आप यश भारत न्यूज़ चैनल के साथ-साथ यश भारत के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विस्तार से देख सकते हैं।

1792923576 WhatsApp Image 2026 10 25 at 14.04.20 (2)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button