MP में मौसम का यू-टर्न, तीन दिन बारिश के आसार, 29 अक्टूबर को 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

MP में मौसम का यू-टर्न, तीन दिन बारिश के आसार, 29 अक्टूबर को 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल , यश भारत। मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश गरज चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 29 अक्टूबर को कुछ इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम का असर अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश का ज्यादा असर
29 अक्टूबर को रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, पन्ना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट की जानकारी सामने आई है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
30 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम
पूर्वी मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी गई है।







