भोपालमध्य प्रदेश

विधायक प्रीतम सिंह लोधी के व्यवहार पर भड़का IPS एसोसिएशन, कार्रवाई की मांग की

विधायक प्रीतम सिंह लोधी के व्यवहार पर भड़का IPS एसोसिएशन, कार्रवाई की मांग की

​भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में पदस्थ एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के खिलाफ पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा की गई टिप्पणियों पर विवाद गहरा गया है। भारतीय पुलिस सेवा एसोसिएशन, मध्य प्रदेश ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक के आचरण की घोर निंदा की है।

​एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विधायक ने पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के प्रति जिस तरह की अमर्यादित और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है, वह बेहद निंदनीय है। संघ का मानना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसा व्यवहार न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि इससे पूरे प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता और अधिकारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि जनप्रतिनिधियों से संयमित और मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह का धमकी भरा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। मध्य प्रदेश आईपीएस एसोसिएशन ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है।

​गौरतलब है कि यह प्रेस नोट आज सिविल सर्विस डे के अवसर पर जारी किया गया है। संघ के अध्यक्ष एडीजी चंचल शेखर ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण संयोग बताया कि लोक सेवा दिवस के दिन ही एक अधिकारी के सम्मान की रक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button