कटनी

स्कूलों का निरीक्षण किया जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने, छात्राओं से किया संवाद, जानी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

कटनी, यशभारत। जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने विगत दिवस शहर में संचालित स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बात भी की। श्री विश्वकर्मा ने साधूराम परिसर में संचालित हो रहे शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन की व्यवस्थाओं का अवलोकनकरते हुए यहां अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि छात्राओं की समस्याओं का निराकरण कर उनको बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। छात्राओं को बेहतर भविष्य, अच्छी शिक्षा और सुविधाजनक विद्यालयीन वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार भी इसको लेकर लगातार प्रयासरत है। सांदापनी विद्यालय के माध्यम से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे छात्र अपना कॅरियर संवार सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button