शराब के नशे में गौवंश पर चढ़ाया टेंकर, दो गौवंश की मौके पर मौत, रीठी घनिया बाईपास पर घटना

कटनी/रीठी, यशभारत। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रीठी घनिया बाईपास पर बीती रात करीब साढ़े 8 बजे एक बेलगाम टेंकर चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए तीन गौ माता के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक शराब के नशे में था। जिसके चलते रोड के किनारे बैठी गौ माता के ऊपर लगभग 80 से 90 की रफ्तार में गाड़ी चढ़ा दी। मौके पर दो गौ माता की तत्काल मौत हो गई एवं एक गाय, जो गर्भावस्था में थी, उसका नवजात शिशु पेट से निकलकर रोड में जा गिरा और मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि एक गौ गंभीर अवस्था में हिंदू जागरण मंच की गौशाला में लाई गई एवं उसका प्राथमिक उपचार किया गया, किंतु वह गाय नहीं बचाई जा सकी और वह भी मृत हो गई। इसमें शासन की हीला हवाली साफ नजर आती है। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार रोड में बैठी गायों को पंचायत द्वारा नियुक्त कर्मचारी द्वारा हटाया जाना सुनिश्चित किया गया है, किंतु पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा कोई भी गौ माता के हित में कार्य नहीं किया जाता एवं गौशाला भी धनिया सरपंच के अधीनस्थ हो गई है और उसका पैसा भी सचिव सरपंच मिलकर गबन रहे हैं। भ्रष्टाचार की इतनी सीमा बढ़ गई है कि सरपंच गौ माता की हक की राशि भी गबन करते जा रहे हैं, उसमें जनपद स्तर की अधिकारी भी सम्मिलित है, जो फर्जी बिल लगाकर राशि का भुगतान कर रहे हैं और आए दिन धनिया बाईपास में ऐसी आकस्मिक घटनाएं घट रही है। कल मौके पर घटना की सूचना रीठी थाना को दी गई, जिसमें रीठी थाना प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टर श्री पटेल द्वारा तत्परता दिखाने पर रोड से दोनों मृत गौ माता हटाई गई एवं मृत शिशु को रोड से हटाकर किनारे किया गया जिसे आवा गवन सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ ।अगर रात्रि में मृत गौ माता को नहीं हटाया जाता तो और भी घटनाएं होना संभव था पुलिस की तत्काल कार्यवाही से हिंदू जागरण मंच एवं ग्राम की लोगों ने उनके इस कार्य की अधिक प्रशंसा की है।






