Top-5जबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
घमापुर में बमबाजी की दो वारदातों में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो ……

जबलपुर, यशभारत। घमापुर थाना क्षेत्र में बमबाजी की दो वारदातों में शामिल आरोपी सोनू दहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य पुराने प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपी ऐश्वर्य नाहर और अभिषेक चौहान को भी पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया। अब आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर बमबाजी की वारदातों सहित अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ घमापुर थाने में कुल सात प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी।






