मध्य प्रदेशराज्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जबलपुर और दमोह में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

यश भारत (स्पेशल डेस्क)/ मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव कल बुधवार 29 अप्रैल को जबलपुर और दमोह के एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अरुण यादव प्रातः 07 बजे दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट द्वारा प्रस्थान कर सुबह 08:20 बजे संस्कारधानी जबलपुर पहुंचेंगे।

 

दमोह में पारिवारिक और सांगठनिक मुलाकातें

जबलपुर आगमन के तुरंत बाद अरुण यादव कार द्वारा दमोह के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे दमोह पहुंचने पर वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव परम यादव के निवास पर आयोजित विवाह समारोह के उपलक्ष्य में परिजनों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं देंगे। इसके पश्चात, दोपहर 01:30 बजे वे दमोह में पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्रीय मुद्दों और संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे।

दमोह से वापसी के बाद शाम 04:30 बजे अरुण यादव पुनः जबलपुर पहुंचेंगे। यहां वे शाम 05:30 बजे तिलवारा स्थित ‘लिटिल वर्ल्ड लर्निंग सेंटर’ के प्रांगण में आयोजित ‘विघ्न विनाशक श्री गणेश जी’ की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेंगे। इसके उपरांत, शाम 07 बजे वे पाटन रोड स्थित लाल हवेली (आर.टी.ओ. के पास) जाएंगे, जहां पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदम्पत्ति को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

देर रात भोपाल के लिए प्रस्थान

जबलपुर में व्यस्त कार्यक्रमों के समापन के बाद, पूर्व मंत्री यादव रात्रि 11:30 बजे जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस (22192) द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। अगले दिन गुरुवार सुबह 05:10 बजे उनका भोपाल आगमन होगा। उनके इस दौरे को आगामी राजनैतिक गतिविधियों और सामाजिक संपर्कों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button