मुख्य ख़बरें

यश भारत विशेष : इंस्टा की एक रील और 720 किमी का सफर: जयपुर के भक्तों के दिल में बसी दमोह की मां दुर्गा, प्रतिमा हुई रवाना…. देखें पूरा वीडियो

दमोह। नवरात्रि पर्व की तैयारियों के बीच दमोह से मां दुर्गा की एक प्रतिमा जयपुर के लिए रवाना हुई। खास बात यह रही कि जयपुर से मां के भक्त प्रतिमा लेने खास तौर पर दमोह पहुंचे और गाजे-बाजे के साथ मां के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को लेकर रवाना हुए।

जयपुर से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर दमोह के मूर्तिकार द्वारा बनाई गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं को देखा था। प्रतिमाओं की कलाकारी और आकर्षण उन्हें पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने दमोह आकर प्रतिमा लेने का निर्णय लिया।

720 किलोमीटर का सफर तय करेगी मां की प्रतिमा

दमोह से रवाना हुई मां दुर्गा की प्रतिमा अब करीब 720 किलोमीटर का सफर तय कर जयपुर पहुंचेगी, जहां नवरात्रि पर्व के दौरान मां की स्थापना कर श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।

प्रतिमा को जयपुर ले जाने से पहले दमोह में भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ मां के जयकारे लगाए। इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया।

सोशल मीडिया बना दमोह की कला की पहचान

इस पूरे मामले ने यह भी दिखाया कि दमोह के स्थानीय मूर्तिकारों की कला अब सोशल मीडिया के जरिए दूसरे शहरों तक पहुंच रही है। जयपुर के श्रद्धालुओं का इंस्टाग्राम पर प्रतिमा देखना और फिर करीब 720 किलोमीटर दूर दमोह पहुंचकर उसे ले जाना, स्थानीय मूर्तिकार की कला के लिए खास पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।
दमोह से बनी मां की प्रतिमा अब जयपुर में विराजेंगी और नवरात्रि के दौरान सैकड़ों-हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button