Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

यशभारत ब्रेकिंग : बाबा टोला में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक की हत्या, देखे वीडियो ….

जबलपुर,यशभारत। हनुमानताल थाना क्षेत्र के बाबा टोला इलाके में रविवार दोपहर दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। विवाद के दौरान एक युवक सूरज चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सूरज की मौत हो गई। वारदात के दौरान हमलावर के भी घायल होने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दो परिवारों के बीच विवाद की बात सामने आई है। इसी विवाद के दौरान चाकूबाजी होने की जानकारी मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button