मुंबई
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की सनसनीखेज घटना

.डोंबिवली – दोस्ती का फायदा उठाकर विवाहिता से प्रेम संबंध बनाकर उसके 70 से ज्यादा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।विवाहिता द्वारा संबंध रखने से इनकार करने पर युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के पति को भी उसकी तस्वीरें भेज दीं। महिला की शिकायत पर मानपाड़ा पुलिस ने कुणाल शिंगाडे (22) को गिरफ्तार किया है।
शिरढोण इलाके में रहने वाले कुणाल की पीड़िता से दोस्ती थी। इसी दोस्ती का फायदा उठाकर उसने प्रेम संबंध बनाए और उसके 70 से अधिक वीडियो बना लिए। इनकार करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई।
परेशान होकर महिला ने मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।







