घनसोली के सिंप्लेक्स सोसायटी में पानी कटौती से मचा हाहाकार

नवी मुंबई ।सुनियोजित शहर की पहचान रखने वाली नवी मुंबई में अब पानी को लेकर खतरे की घंटी बजने लगी है! मनपा के मोरबे डैम का जलसाठा 70 प्रतिशत से नीचे पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में पानी की किल्लत का संकट गहराने की आशंका है।इस बीच घनसोली के सिंप्लेक्स सोसायटी में पानी कटौती शुरू होने से यहां रहने वाले तीन हजार से अधिक परिवार में हाहाकार मच गया है।
नवी मुंबई के साथ खारघर, कलंबोली और आसपास के इलाकों की पानी की जरूरत बड़े पैमाने पर मोरबे डैम पर निर्भर है। ऐसे में जलसाठा लगातार घटने के बीच मनपा की पानी नियोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।सबसे गंभीर तस्वीर घणसोली की सिम्पलेक्स कॉलोनी से सामने आ रही है। करीब 3 हजार 200 घरों वाली इस कॉलोनी में सिर्फ आधे घंटे पानी मिलने की शिकायत रहवासियों ने की है।इस सोसायटी के नागरिकों का मानना है कि सिडको ने 24 घंटे पानी आपूर्ति का सपना दिखाकर घर दिया था ऐसे में अब पानी के लिए दर दर भटकने का समय आने पर सवाल खड़े कर रहे है सोसायटी के लोग 50 का बोतल 150 में खरीदने को मजबूर है । अब सवाल है कि अगर आने वाले दिनों में और कटौती हुई तो क्या होगा?क्या नवी मुंबईकरों को मिलने वाला यह आधे घंटे का पानी भी बंद हो जाएगा?पानी की समस्या को लेकर नागरिकों में चिंता बढ़ रही है। वहीं मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने कहा है कि अगले दो दिनों में पीने के पानी को लेकर कठोर नियोजन की रूपरेखा घोषित की जाएगी।लेकिन अब सवाल सीधा है कि मोरबे डैम का पानी घट रहा है, इलाकों में सप्लाई को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं और नागरिक परेशान हैं तो मनपा की तैयारी आखिर कितनी है?
नवी मुंबई जैसे सुनियोजित शहर में अगर लोगों को पानी के लिए इंतजार करना पड़े, तो जिम्मेदारी किसकी और जवाबदेही कब?अब नजर मनपा के अगले दो दिनों में होने वाले ऐलान पर है।







