जबलपुरमध्य प्रदेशमुंबईराज्य
आईएफएस अधिकारी प्रतिभा पारकर पनामा में भारत की अगली राजदूत नियुक्त, जल्द संभालेंगी जिम्मेदारी
2006 से 2008 तक संभाली ये जिम्मेदारी

अनुभवी आईएफएस अधिकारी प्रतिभा पारकर को पनामा में भारत की अगली राजदूत नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2000 बैच की अधिकारी प्रतिभा इससे पहले अंगोला में राजदूत और फ्रैंकफर्ट में कॉन्सुल जनरल जैसी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
![]()
नई दिल्ली: आईएफएस बैच 2000 की अधिकारी प्रतिभा पारकर को गुरुवार को पनामा रिपब्लिक में भारत की अगली राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, फिलहाल वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है।प्रतिभा ने अपने डिप्लोमैटिक करियर की शुरुआत रूस में भारतीय दूतावास में विदेश सेवा से की थी। इससे पहले 27 मई 2020 को उन्हें अंगोला में भारत का राजदूत बनाया गया था। इंडोनेशिया में पहली सचिव के तौर पर उन्होंने जिम्मेदारी संभाली।







