भोपालमध्य प्रदेश

​भोपाल में उड़ा इन्दौरी गुलाल, वर्ल्ड कप ट्रॉफी और शिव की मसान वाली होली ने बांधा समां

भोपाल में उड़ा इन्दौरी गुलाल, वर्ल्ड कप ट्रॉफी और शिव की मसान वाली होली ने बांधा समां

 भोपाल की गलियों में दिखा इंदौर का नजारा
​भोपाल, यशभारत। झीलों की नगरी भोपाल आज सतरंगी रंगों में ऐसी डूबी कि हर कोई बस देखता रह गया। मौका था रंगपंचमी के पारंपरिक चल समारोह का, जो इस बार श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में बिल्कुल नए कलेवर में नजर आया। सुभाष चौक से शुरू हुआ यह कारवां जब पुरानी गलियों से गुजरा, तो शहर की फिजां में सिर्फ गुलाल और उत्साह की खुशबू थी।

भवानी चौक बना मिनी इंदौर
​इस बार आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण इंदौर की प्रसिद्ध गेर की तर्ज पर की गई तैयारियां रहीं। भवानी चौक पर जब हाई-टेक मशीनों से हवा में 50 फीट ऊपर तक गुलाल उड़ाया गया, तो ऐसा लगा मानो आसमान से रंगों की बारिश हो रही हो। डीजे की धमक और ढोल-ताशों की थाप पर हजारों हुरियारों ने नाचते-गाते हुए उत्सव का आनंद लिया।

झांकियों ने जीता दिल
​समारोह में इस बार धर्म और राष्ट्रवाद का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत पर आधारित झांकी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। ट्रॉफी थामे युवाओं के जोश ने पूरे मार्ग को इंडिया-इंडिया के नारों से गुंजायमान कर दिया। शिव-पार्वती की मसान में होली वाली झांकी ने लोगों को अध्यात्म के गहरे रंगों से सराबोर कर दिया। संतों के सान्निध्य में निकली बाल कृष्ण की पालकी पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के फूल और अबीर बरसाए।

​दो किलोमीटर तक फैला खुशियों का कारवां
​समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में निकला यह जुलूस सुभाष चौक से शुरू होकर सराफा, लखेरापुरा और इतवारा होते हुए हनुमानगंज पर संपन्न हुआ। लगभग 2 किलोमीटर के इस रूट पर डुलडुल घोड़ी और पारंपरिक लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए। ​समिति ने इस भव्य आयोजन की सफलता का श्रेय भोपाल की जनता और उनकी असीम आस्था को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button