भोपालमध्य प्रदेश

खुले में कचरा फेंका तो कटेगा चालान: जहांगीराबाद में महिला पर लगा 200 रुपये का ऑन द स्पॉट फाइन

खुले में कचरा फेंका तो कटेगा चालान: जहांगीराबाद में महिला पर लगा 200 रुपये का ऑन द स्पॉट फाइन

भोपाल, यशभारत। राजधानी में खुले में कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भोपाल नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम की टीम ने जहांगीराबाद क्षेत्र के चिकलोंद रोड पर खुले में कचरा फेंकने पर एक महिला के खिलाफ तुरंत एक्शन लेते हुए 200 रुपये का ऑन-द-स्पॉट फाइन काटा।

कार्रवाई के दौरान महिला ने आज ही कचरा फेंकने का बहाना बनाया, लेकिन निगम अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मौके पर ही चालान रसीद थमा दी। चालान काटने के तुरंत बाद सड़क की सफाई भी करवाई गई। नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और कचरा केवल डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें, अन्यथा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button