जबलपुरमध्य प्रदेश

संभागीय आईटीआई जबलपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन

तकनीकी शिक्षा का सुनहरा अवसर

जबलपुर। शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जबलपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को राज्य के प्रवेश पोर्टल https://dsd.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

संस्थान में इस वर्ष 30 विभिन्न ट्रेडों की कुल 1376 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें ड्रोन टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा, स्टेनो हिन्दी एवं अंग्रेजी, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर, मशीनिस्ट, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी सहित कई रोजगारपरक ट्रेड शामिल हैं।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार आईटीआई में प्रवेश शुल्क 6090 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, बालक-बालिका छात्रावास तथा एनसीसी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पूर्व में पंजीयन के दौरान हुई त्रुटियों में सुधार भी इसी अवधि में किया जा सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए संभागीय आईटीआई परिसर में विशेष हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है। संस्थान प्रबंधन ने युवाओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button