Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

यशभारत ब्रेकिंग : ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लेकर पहुंचे जबलपुर के दो युवक गिरफ्तार

जबलपुर, यश भारत। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तिलवारा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गढ़ा रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बैग सहित करीब 6 किलो 97 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांजा ओडिशा से ट्रेन के जरिए जबलपुर लाया जा रहा था।
 

तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम ने रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच गढ़ा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई की। इस दौरान गांजा लेकर पहुंचे दो युवकों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य पटेल (21) और पीयूष कुशवाहा (22), दोनों निवासी चित्ररंजन वार्ड, गढ़ा, जबलपुर के रूप में हुई है।
 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा ओडिशा में कहां से लाया गया था और जबलपुर में इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। तिलवारा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद पुलिस अब मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button