जबलपुर

बदमाशों ने कहा, डरना मना है: अफसर के घर बम फेंककर दिए खुलेआम चुनौती,रांझी में बदमाशों का ‘होम डिलीवरी’ आतंक ख़बर के अंदर देखे वीडियो

जबलपुर, यश भारत..जबलपुर के न्यू शोभापुर क्षेत्र में देर रात हुई एक घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। कुछ अज्ञात युवकों ने एक अधिकारी और व्यवसायी के घर के बाहर पहुंचकर विस्फोटक सामग्री फेंकी और वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले घर के बाहर बैठे कुछ युवकों को नशीले पदार्थ का सेवन करने से रोका गया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने नाराज होकर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।बताया जा रहा है कि देर रात स्कूटी पर सवार तीन युवक दोबारा मौके पर पहुंचे और घर के बाहर विस्फोटक फेंके। धमाके के बाद उन्होंने बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए और मौके से भाग निकले।पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक, प्रभावित परिवार का एक सदस्य अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके के लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश देखा जा रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button