Top-5इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के लिए सौगात ,AVNL ने घोषित किया 41 दिनों का बोनस 

जबलपुर , यशभारत

जबलपुर , यशभारत । रक्षा मंत्रालय के उपक्रम आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने सिविलियन कर्मचारियों के लिए ‘उत्पादकता से जुड़ा बोनस’ (Productivity Linked Bonus – PLB) देने की आधिकारिक स्वीकृति जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, पूर्ववर्ती ओएफबी (OFB) से एवीएनएल में स्थानांतरित हुए ग्रुप ‘B’ (अराजपत्रित/Non-Gazetted), ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ के पात्र कर्मचारियों को 41 दिनों की मजदूरी के बराबर बोनस प्रदान किया जाएगा।
गणना की सीमा:-बोनस की गणना के लिए अधिकतम परलब्धियों की सीमा ₹7,000 प्रति माह निर्धारित की गई है । प्रति माह औसत दिनों की संख्या 30.4 दिन मानकर बोनस राशि तय की जाएगी। इस भुगतान का वित्तीय भार वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत बजट से वहन किया जाएगा।

संबंधित इकाइयां:- यह आदेश एवीएनएल (AVNL) की विभिन्न इकाइयों (जैसे HVF, EFA, OFMK, MTPF, VFJ आदि) के पात्र कर्मचारियों पर लागू होगा। कंपनी मुख्यालय ने सभी संबंधित इकाइयों के वित्तीय एवं लेखा विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र कर्मचारियों के भुगतान एवं दावों की जानकारी की जांच कर 31 अक्टूबर 2026 तक कॉर्पोरेट कार्यालय को प्रेषित करें।
इस घोषणा से रक्षा निर्माणियों में कार्यरत हज़ारों अराजपत्रित कर्मचारियों एवं श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button