जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिविल लाइन में ‘पति–पत्नी और वो’ का हाई वोल्टेज तमाशा, सड़क बनी अखाड़ा!

जबलपुर, यश भारत। सिविल लाइन की सड़कों पर बुधवार शाम आधे घंटे तक रियलिटी शो से भी ज्यादा ड्रामा देखने को मिला। सिग्मा बिल्डिंग के सामने खड़ी एक इंडिका कार में सवार प्रेमी–प्रेमिका पहले तो आपस में भिड़े, फिर मामला पत्नी के पहुंचते ही ‘पति–पत्नी और वो’ की तिकड़ी में बदल गया चश्मदीदों के मुताबिक, प्रेमी बीच सड़क गाड़ी लगाकर प्रेमिका से उलझ रहा था। कभी धक्का, कभी गाली–गलौज, तो कभी मनाने की कोशिश—पूरा सीन फिल्मी अंदाज में चलता रहा। थोड़ी देर बाद प्रेमी ने फोन कर पत्नी को भी मौके पर बुला लिया, और फिर शुरू हुआ बीवी बनाम प्रेमिका का असली मुकाबला।जमकर छीना–झपटी और आरोप–प्रत्यारोप के बीच राहगीरों का मजमा लग गया। ट्रैफिक थम गया, लोग वीडियो बनाने लगे, ।आखिरकार पुलिस पहुंची और नशे में धुत युवक को पकड़कर सरकारी गाड़ी में बैठा लिया। तभी प्रेमिका पुलिस प्रेमी को छुड़ाने की मिन्नतें करने लगी, लेकिन पुलिस ने जनता की सुरक्षा का हवाला देकर उसे थाने ले जाना ही बेहतर समझा।लोगों ने राहत की सांस ली, पर सोशल मीडिया पर यह ‘लाइव तमाशा’ अब वायरल होने में देर नहीं लगेगी।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 7.42.36 PM scaled

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button