भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, यूथ कांग्रेस ने घेरा निर्वाचन आयोग कार्यालय निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, यूथ कांग्रेस ने घेरा निर्वाचन आयोग कार्यालय

निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

भोपाल, यश भारत। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को भोपाल स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता यश घनघोरिया ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन आयोग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। इसी को लेकर पार्टी लगातार अपनी मांगें और आपत्तियां आयोग के समक्ष रख रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग दोहराई। नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने आयोग के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए कहा कि जब तक उनकी आपत्तियों पर उचित कार्रवाई नहीं होती  तब तक इस मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और निर्वाचन आयोग के खिलाफ भी नारेबाजी की। कांग्रेस यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया कहा  कि चुनावी व्यवस्था में लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button