कटनी

चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारियां, नवदिवसीय पर्व को लेकर बैठक, पदाधिकारियों को मिले दायित्व

कटनी, यशभारत। उपनगरीय क्षेत्र कुठला में चंडिका नगर स्थित चंडिका माता मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आदशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की उपासना का महापर्व नवरात्र अपार श्रद्धाभक्ति के बीच मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 4 अक्टूबर रविवार को रात 8 बजे से जय मां चंडिका ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान मं चंडिका मंदिर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए। बैठक में नवरात्रि पव्र पर मूर्ति स्थापना, जवारे स्थापना की व्यवस्था, प्रतिदिन होने वाली पूजा एवं महाआरती, गरबा एवं धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था, अष्टमी, नवमी के अवसर पर हवन, कन्या पूजन, कन्या भोज एवं भंडारा की व्यवस्था, जवारे एवं माँ दुर्गा की मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था, कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु जिम्मेदारियों का निर्धारण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाए सहित नवरात्रि महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में प्रेमचंद गुप्ता, दिनेश तिवारी, रामजी चतुर्वेदी, मनोज गौतम, अंकुर तिवारी, संतोष सोनी, विनोद दुबे, इंद्रजीत त्रिपाठी, राकेश चौबे, सीताशरण द्विवेदी, बलराम दुबे, मार्तण्ड तिवारी, सुशील गर्ग, शिवकुमार तिवारी, राजेश तिवारी, सत्यनारायण गौतम, ब्रजभूषण सिंह,अभिषेक तिवारी, बालकृष्ण पांडे, सिद्धार्थ पांडे, मानू शम्र एवं कौशल पांडे राकेश तिवारी एवं हर्ष तिवारी सहित ट्रस्ट कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button