कटनी

त्योहार को लेकर चौकन्नी कटनी पुलिस, काम्बिंग गश्त अभियान में 178 अपराधियों को किया सींखचों के पीछे

कटनी, यशभारत। कटनी पुलिस ने बीती रात काम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जारी 29 स्थाई वारंटी एवं अन्य प्रकरणों के 84 वारंटी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने अपराधियों के घर जाकर 50 गुंडा एवं 46 निगरानी बदमाश चेक किए गए। अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए 20 प्रकरणों में 20 आरोपियों से अवैध शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किए गए। सडक़ सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 एमव्हीए के तहत कार्रवाई की गई। संमंस व 27 जमानती वारंट गस्त के दौरान तामील किए गए। जुआ एवं सट्टा एक्ट के तहत 3 प्रकरण दर्ज किये गये। आम्र्स एक्ट के तहत अवैध हथियार लिए पाए जाने पर 1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कांबिंग गस्त में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, चौराहों में भ्रमण करते हुए होटलए ढाबाए धर्मशाला इत्यादि स्थानों की चेकिंग भी की गई। वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक किया गया। यह अभियान एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी कमल मौर्य के मार्गदर्शन में चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button