राष्ट्रीय एकता दिवस पर 5 किलोमीटर मैराथन, एसपी ने दिखाई हरी झंडी, विजेताओं को मिली ट्रॉफी, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश

कटनी, यशभारत। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस कंट्रोल रूम से 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ रन फॉर ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। मैराथन को एसपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर माधवनगर गेट, विश्राम बाबा होते हुए पुन: पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों, खिलाडिय़ों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैराथन में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। मैराथन के विजेताओं में खेल विभाग वर्ग में प्रथम दिलराज, द्वितीय विकास साहू, तृतीय धर्मेंद्र कुमार, स्कूल बालक वर्ग में प्रथम साहिल चक्रवर्ती, द्वितीय सत्यम प्रजापति, तृतीय गौरव वर्मा, स्कूल बालिका वर्ग में प्रथम स्वप्निल पाल, द्वितीय रश्मि सिंह, तृतीय चंद चौधरी, पुलिस विभाग पुरुष वर्ग में प्रथम राहुल कोल, द्वितीय रितेश कोल, तृतीय ृ अनुराग गर्ग, पुलिस विभाग महिला वर्ग में प्रथम साक्षी लोधीद्वितीय जयंती के, तृतीय अर्चना सिंह जादौन को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर एएसपी कमल मौर्य, डीएसपी रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अनिमेष द्विवेदी, आरआई सपना त्रिपाठी, कुठला टीआई अखिलेश दाहिया, यातायात टीआई अनूप सिंह, माधवनगर टीआई शैलेन्द्र यादव, एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत, खेल विभाग से वीरेंद्र पांडे, दिनेश कनौजिया, देवी प्रसाद मरावी, श्रद्धा पांडे, चेतना झा, उमा चडार, श्रीमती रेखा सहित पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।







