कटनी
जुआ फड़ में निवार पुलिस की दबिश, 5 जुआड़ी गिरफ्तार, रकम बरामद

कटनी, यशभारत। निवार पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर ग्राम बिचपुरा एवं बिछुआ में दबिश देकर आधा दर्जन जुआडिय़ों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि संयुक्त रूप से टीम बनाकर ग्राम बिचपुरा एवं बिछुआ में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी विष्णु कोल पिता मुकुंदी कोल, रवि कोल पिता कोतम कोल दोनों निवासी बिछुआ के कब्जे से 220 रुपये एवं ग्राम बिचपुरा में अमर सिंह पिता लक्ष्मण प्रसाद लूनिया, सुरेंद्र लूनिया पिता हिम्मत प्रसाद लूनिया, संजू चौहान पिता सरजू लूनिया सभी निवासी ग्राम बिचपुरा के कब्जे से 310 रुपए जप्त कर 5 लोगों को धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, एएसआई रमाकांत दुबे, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही।







