योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, साधूराम स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक एवं गणवेश मेला का शुभारंभ

कटनी, यशभारत। संकल्प से समाधान अभियान का जिला स्तरीय शिविर साधुराम विद्यालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुस्तक एवं गणवेश मेला का शुभारंभ भी किया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में विधायक संदीप जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहें। विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिले। उन्होंने कहा सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि अभिभावकों और छात्रो को उचित दाम पर कापीं.किताब दिलाने के लिए पुस्तक मेला का आयोजन जिला प्रशासन की एक सार्थक पहल है। कलेक्टर ने कहा कि अभियान के दौरान 22 विभागों के 106 सेवाओं के प्राप्त 70 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया और पात्र व्यक्तियों को हितलाभ प्रदान किया गया। कलेक्टर ने कहा कि पुस्तक एवं गणवेश मेला के यहां आयोजन से छात्रोंए अभिभावकों व पालकों को एक ही स्थान पर पुस्तक, कॉपियां, ड्रेस व अन्य शैक्षणिक सामग्री मिल सकेगी। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने भी संबोधित किया। शिविर का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्जवलन से हुआ। इसके बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया।







