बीना एवं आगासौद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग से टे्रनों के परिचालन पर पड़ेगा असर, तीसरी रेल लाइन के जुडऩे से बढ़ेगी परिचालन क्षमता, ट्रेनों के संचालन में आएगी और अधिक सुगमता

कटनी, यशभारत। रेल अधोसंरचना के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन को जोडऩे के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य क्षेत्र में रेल परिचालन की क्षमता बढ़ाने और भविष्य में बढ़ते यातायात को अधिक सुगमता से संचालित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यार्ड रीमॉडलिंग के अंतर्गत प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात बीना एवं आगासौद स्टेशनों के यार्ड की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे ट्रेनों के संचालन एवं ठहराव का बेहतर प्रबंधनए रेल यातायात का अधिक सुचारु संचालन तथा परिचालन दक्षता में वृद्धि सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही रेल परिचालन की विश्वसनीयता बढ़ाने और समयपालन में सुधार की दिशा में भी यह कार्य उपयोगी साबित होगा। कार्य के दौरान रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेनों के सुचारु परिचालन को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में निरस्त तथा कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटध्ओरिजिनेट किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है।
प्रारंभिक यात्रा तिथियों में निरस्त की जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 61619 बीना कटनी मुड़वारा मेमू 21 सितंबर को तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 61620 कटनी मुड़वारा बीना मेमू 21 सितंबर को तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक। गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को एवं गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को। निरस्त रहेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 11602 कटनी बीना मेमू 29 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय खुरई स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। गाड़ी संख्या 11601 बीना कटनी मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बीना के बजाय खुरई स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक भोपाल के बजाय बीना मालखेड़ी जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। गाड़ी संख्या 18235 भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक भोपाल के बजाय बीना मालखेड़ी जंक्शन से ओरिजिनेट होगी।







