कटनी

गांव-गांव, गली-गली बिक रही शराब, ढीमरखेड़ा पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में शराब बरामद, 100 किलो लाहन नष्ट कराया गया

कटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने ग्राम गुड़ा, दशरमन, गोपालपुर, डुडहा एवं खंदवारा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ग्राम गुड़ा में रानी बाई लोनी के कब्जे से 4 लीटर कच्ची शराब, ग्राम दशरमन में नरेश गोटिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब, ग्राम गोपालपुर में गोविंद पटेल के कब्जे से 16 पाव देशी प्लेन शराब, ग्राम डुडहा में शरद सिंह के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब एवं 50 किलो लाहन, ग्राम खंदवारा में शिव प्रसाद के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब एवं 50 किलो लाहन बरामद किया गया। पुलिस ने 19 लीटर कच्ची शराब एवं 16 पाव देशी प्लेन शराब जब्त करते हुए 100 किलो लाहन को नष्ट कराया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी, एसआई अनिल पाण्डेय, एएसआई जयपाल सिंह, एएसआई अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, प्रधान आरक्षक उदय पाल सिंह एवं आरक्षक गंधर्व सिंह का विशेष योगदान रहा।
उमरियापान में ढाबा संचालक गिरफ्तार
इसी तरह उमरियापान क्षेत्र के एक ढाबे पर ग्राहकों को कथित रूप से अवैध तरीके से शराब पिलाने के मामले में पुलिस ने ढाबा संचालक धर्मेन्द्र बर्मन को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बाकल पुलिस ने ग्राम राजासलैया में दबिश देकर साहब सिंह बघेल को पकड़ा। उसके कब्जे से 16 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किए जाने की जानकारी है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
घर के सामने महिला से शराब बरामद
बहोरीबंद पुलिस ने ग्राम डिहुंटा में राजकुमारी यादव के घर के सामने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है। रंगनाथनगर पुलिस ने बरगवां मेन रोड स्थित शराब दुकान के पास ठेले पर कथित रूप से लोगों को शराब पिलाने के मामले में पुलिस ने समीर श्रीवास को पकड़ा। मौके से शराब की बोतल, डिस्पोजल और नगदी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई
निवार पुलिस चौकी ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने ग्राम भनपुरा नंबर 1 में दबिश देकर आरोपी कौशल कोल निवासी भनपुरा नंबर 1 के कब्जे से 110 पाव प्लेन शराब एवं 50 पाव मसाला शराब, कुल 160 पाव शराब, जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button