कटनीमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को वर्चुअली करेंगे कटनी साऊथ स्टेशन का लोकार्पण, करोड़ों की लागत से निर्माण

 

 

कटनी, यशभारत। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रूपए की लागत से बनकर अपडेट हो रहे कटनी के तीनों स्टेशनों में से साऊथ स्टेशन का 22 मई को विधिवत वर्चुअली लोकार्पण पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आज दिन भर तैयारियां जारी रही। कार्यक्रम की तैयारी को अब अंतिम रूप देने में रेल प्रशासन जुटा हुआ है। सोमवार को यहां चल रहे फिनिशिंग के कार्य के साथ जो हिस्सा छूट गया है, उसका जायजा सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा ने लिया। उन्होंने गुरुवार के पहले सभी कार्य पूरा करने के निर्देश स्थानीय रेल अधिकारियों को दिए। इधर कार्यक्रम के लिए स्टेशन परिसर में टेंट लगने लगा है। लाइट से स्टेशन को सुंदर रोशन करने के लिए साज-सज्जा चल रही है। बताया गया है कि सोमवार को महाप्रबंधक के साथ डिवीजन से अन्य अधिकारियों के आने की सूचना थी, जो किन्हीं कारणों से नहीं आ पाए। मंगलवार को यह टीम जायजा लेने के लिए आ सकती है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे 1300 से अधिक स्टेशनों में जो 103 स्टेशन अभी बनकर तैयार हुए हैं, उनमें कटनी साउथ भी शामिल हैं। करोड़ों की लागत से विकसित साऊथ स्टेशन में सौंदर्य, सुविधा और संस्कृति तीनों का समन्वय है। कटनी साउथ रेलवे स्टेशन कटनी में पश्चिम मध्य रेलवे का हिस्सा है। यह प्रयागराज जबलपुर खंड पर है और कटनी-बिलासपुर लाइन और कटनी-सिंगरौली लिंक को जोड़ता है। कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर प्रथम फेज का काम पूरा हो जाने के बाद स्टेशन परिसर में फं्रट एलिवेशन के साथ ही दो वेटिंग रूम एसी और नान एसी सर्कुलेशन एरिया में पार्किंग, लाइटिंग, बाहर ग्रीन एरिया, कोच गायडेसर बोर्ड सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अन्य कार्य अमृत भारत योजना के तहत किए गए हैं।

 

कटनी, यशभारत। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रूपए की लागत से बनकर अपडेट हो रहे कटनी के तीनों स्टेशनों में से साऊथ स्टेशन का कल विधिवत वर्चुअली लोकार्पण पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आज दिन भर तैयारियां जारी रही। कार्यक्रम की तैयारी को अब अंतिम रूप देने में रेल प्रशासन जुटा हुआ है। सोमवार को यहां चल रहे फिनिशिंग के कार्य के साथ जो हिस्सा छूट गया है, उसका जायजा सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा ने लिया। उन्होंने गुरुवार के पहले सभी कार्य पूरा करने के निर्देश स्थानीय रेल अधिकारियों को दिए। इधर कार्यक्रम के लिए स्टेशन परिसर में टेंट लगने लगा है। लाइट से स्टेशन को सुंदर रोशन करने के लिए साज-सज्जा चल रही है। बताया गया है कि सोमवार को महाप्रबंधक के साथ डिवीजन से अन्य अधिकारियों के आने की सूचना थी, जो किन्हीं कारणों से नहीं आ पाए। मंगलवार को यह टीम जायजा लेने के लिए आ सकती है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे 1300 से अधिक स्टेशनों में जो 103 स्टेशन अभी बनकर तैयार हुए हैं, उनमें कटनी साउथ भी शामिल हैं। करोड़ों की लागत से विकसित साऊथ स्टेशन में सौंदर्य, सुविधा और संस्कृति तीनों का समन्वय है। कटनी साउथ रेलवे स्टेशन कटनी में पश्चिम मध्य रेलवे का हिस्सा है। यह प्रयागराज जबलपुर खंड पर है और कटनी-बिलासपुर लाइन और कटनी-सिंगरौली लिंक को जोड़ता है। कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर प्रथम फेज का काम पूरा हो जाने के बाद स्टेशन परिसर में फं्रट एलिवेशन के साथ ही दो वेटिंग रूम एसी और नान एसी सर्कुलेशन एरिया में पार्किंग, लाइटिंग, बाहर ग्रीन एरिया, कोच गायडेसर बोर्ड सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अन्य कार्य अमृत भारत योजना के तहत किए गए हैं।

IMG 20250520 123103
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button