मध्य प्रदेशराज्य

वाहन किराए के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार : 34 लाख रुपये के 5 फोर व्हीलर वाहन जप्त

 मंडला I वाहन किराए के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया हैl

संजय सोनी निवासी नारायणगंज टिकरिया ने थाना कोतवाली मंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने तथा उसके अन्य साथियों ने अपनी-अपनी फोर व्हीलर गाड़ियां रेनाल्ट ट्राइबर, मारुति सुजुकी डिजायर, महिंद्रा बोलेरो, महिंद्रा एवं मारुति अर्टिगा प्रतिमाह ₹30,000 किराए पर पवन सोलंकी के माध्यम से कुनाल टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक कुनाल श्रीवास्तव पिता राजेन्द्र श्रीवास्तव, निवासी उमरेड भीवापुर रोड, नागपुर को जनवरी 2025 में दिया गया था, जिसके द्वारा कुछ महीनों तक वाहन किराया दिया गया, लेकिन बाद में किराया देना बंद कर दिया गया तथा एजेंसी बंद कर आरोपी नागपुर भाग गया।

 

 

बार-बार मांगने पर न वाहन लौटाए गए और न ही किराये की राशि दी गई। उक्त शिकायत पर थाना कोतवाली मंडला में धारा 316(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसे नागपुर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी कुनाल श्रीवास्तव को नागपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उपरोक्त 05 फोर व्हीलर वाहन, जिसकी अनुमानित मूल्य 34 लाख बरामद किए गए हैं। इस कार्यवाही में निरीक्षक शफीक खान, उप निरीक्षक सुरजीत सिंह परमार, सउनि भूमेश्वर वामनकर, आरक्षक रामप्रसाद नेताम एवं महिला आरक्षक कलिया उइके, हेमन्त मरावी, सुरेश भटेरे सायबर सेल की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button