ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने हाईकोर्ट में पेश किया जवाब

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने हाईकोर्ट में पेश किया जवाब
भोपाल, यश भारत । रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश किया है। जांच एजेंसी ने पुलिस की शुरुआती जांच में कई कमियां पाए जाने की बात कही है। सीबीआई के अनुसार 12 मई 2026 की रात ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह और उनके पति समर्थ ने घटनास्थल को प्रभावित करने तथा पुलिस की प्रारंभिक जांच में अनुचित हस्तक्षेप करने का प्रयास किया था। एजेंसी ने एम्स भोपाल में हुए पहले पोस्टमार्टम को लेकर भी प्रभाव की संभावना से इनकार नहीं किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद 25 मई को सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली थी। जांच एजेंसी 17 अगस्त 2026 को गिरिबाला सिंह और उनके पति समर्थ के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। सीबीआई ने हाईकोर्ट में आशंका जताई है कि जमानत मिलने की स्थिति में आरोपी साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं।







