जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रिमझिम फुहारों संग झूमा ग्लोबल यश भारत गरबा महोत्सव 

देवी गीतों और बैंड की मधुर धुनों पर वातावरण मंत्रमुग्ध हो उठा

रिमझिम फुहारों संग झूमा ग्लोबल यश भारत गरबा महोत्सव 

जबलपुर। भारतीय परंपरा की ऊर्जा और उत्साह से सराबोर ग्लोबल यश भारत गरबा महोत्सव शनिवार की रात बड़ेरिया ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में सतरंगी आभा बिखेर गया। रिमझिम फुहारों के बीच हजारों प्रतिभागी मां जगत जननी की भक्ति में डूबे हुए डांडिया और गरबा की ताल पर झूमते रहे।

देवी गीतों और बैंड की मधुर धुनों पर वातावरण मंत्रमुग्ध हो उठा। विशेष रूप से लेडी किलर और बैंड की प्रस्तुति ने समूचे आयोजन को और अधिक रंगारंग व गरिमामय बना दिया।

इससे पूर्व महोत्सव का शुभारंभ मातारानी की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद गरबा के रंग में सभी सहभागी थिरकते चले गए।

विधायक अभिलाष पांडे ने कहा
आज ग्लोबल परिवार और यश भारत परिवार ने मिलकर जो गरबा का आयोजन किया है, वह माता की आराधना का प्रतीक है। यहां बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित हुए हैं। मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं कि सभी नौजवानों पर आशीर्वाद की वर्षा करें।

1759049642 WhatsApp Image 2025 09 28 at 2.16.00 PM

सांसद आशीष दुबे ने कहा
आज सबसे पहले मैं शक्ति आराधना के इस आयोजन की सभी को बधाई देता हूं। ग्लोबल ग्रुप और राजू बडेरिया, सौरभ बजेरिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। शहर में व्यवसाय क्षेत्र के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए आप लोगों का प्रयास सराहनीय है।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाती शर्मा ने कहा
नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्लोबल परिवार द्वारा आयोजित गरबा में यश भारत का साथ इसे और विशेष बना देता है। साल भर श्रद्धालु इस आयोजन का इंतजार करते हैं। यहां से पूरे नगरवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

विधायक अजय बिश्नोई ने कहा
ग्लोबल परिवार ने नवरात्रि के उपलक्ष्य में गरबा का जो आयोजन किया है, उसके लिए ग्लोबल ग्रुप और यश भारत परिवार का धन्यवाद।

राजू बडेरिया ने कहा
हमारे ग्लोबल परिवार में मां जगदंबा की कृपा से गरबा का शानदार आयोजन हुआ। इसके सफल आयोजन के लिए मैं सभी विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को बधाई देता हूं।

दीपांकर बनर्जी (प्रदेश समिति, भाजपा) ने कहा
नवरात्रि की शुभकामनाएं सभी को। ग्लोबल, अपोलो हॉस्पिटल और यश भारत के माध्यम से हुआ यह आयोजन भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इसमें जबलपुरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। हमारी अपेक्षा है कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज सुखी-समृद्ध और निरोग रहे।

डॉ. रश्मि शुक्ला ने कहा
ग्लोबल गरबा का शानदार आयोजन हुआ है। बड़ी संख्या में कॉलेज के बच्चे और नगरवासी इसमें शामिल हुए। नवरात्रि का यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह आयोजन हमारे संस्कारों और परंपराओं का प्रतीक है। इसके लिए ग्लोबल परिवार और यश भारत परिवार को हार्दिक बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button