भोपाल

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल यशभारत। कोलार इलाके में महिला ने गुररुवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। उधर, इस मामले में पति ने पत्नी पर दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग होने के आरोप लगाए हैं। खुदकुशी करने से पहले मृतका का पति के साथ विवाद होने की बात भी सामने आयी है। पुलिस केक मुताबिक सर्वधर्म ए सेक्टर निवासाी 24 वर्षीय मुस्कान पति अनिल गृहिणी थी। मृतका के पति अनिल ने बताया कि शादी के सात साल बाद भी दोनों की कोई संतान थी। पति का आरोप है कि पत्नी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी। उसके साथ पूर्व में भागने का प्रयास कर चुकी थी। हालांकि तब वह समझाइश के बाद घर लौट आई थी। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात मैंने उसे युवक से फोन पर बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई। तड़के साढ़े तीन बजे उसकी नींद खुली। तब पत्नी का शव पास ही में फांसी के फंदे पर लटका देखा। शव को उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया। पोस्ट मार्टम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मौके से पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button