माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज में हर्ष,बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता की

यश भारत, जबलपुर। साहू समाज की आराध्य माँ कर्मा देवी के नाम पर लेबर चौक का नामकरण कर ‘माँ कर्मा देवी चौक’ किए जाने के उपलक्ष्य में शनिवार को लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने चौक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू समाज, जबलपुर द्वारा पूर्व महापौर प्रभात साहू के संयोजन में किया गया।
समारोह में जिला साहू समाज अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू ने प्रस्तावना रखी। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, एमआईसी सदस्य सुभाष तिवारी, राम सोनकर, अंशुल यादव, रजनी कैलाश साहू, पार्षद राहुल साहू, अरुणा संजय साहू, रजनी सुरेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रभात साहू ने कहा कि माँ कर्मा देवी के नाम पर चौक का नामकरण समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने इसे समाज की आस्था, एकता एवं गौरव का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में समाज की सांस्कृतिक विरासत और एकता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। महिला प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता रही।







