जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल,दो थाना प्रभारी लाइन अटैच, चार थानों की बदली कमान

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने थाना प्रभारियों के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। तबादला आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि दो अधिकारियों को लाइन अटैच किया गया है। इस फेरबदल को पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वप्निल दास और बेलखेड़ा थाना प्रभारी धनु सिंह को लाइन अटैच किया गया है। वहीं विजयनगर थाना प्रभारी अनिल पटेल को अब बेलखेड़ा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी शशि धुर्वे को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज को विजयनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस लाइन से उमेश यादव को मदन महल थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद सभी अधिकारी अपने नए दायित्व संभालेंगे। थाना प्रभारियों के इस फेरबदल से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है। अब नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की चुनौती होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button