देश

सड़क निर्माण की मांग को लेकर बरही में सत्ता पक्ष के 6 पार्षद धरने पर बैठे, नायब तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन

कटनी, यशभारत। बरही नगर परिषद अंतर्गत छिंदिया टोला क्षेत्र में हीरापुर-जाजागढ़ सड़क के निर्माण की मांग को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। क्षेत्र की बदहाल सड़क से परेशान होकर सत्ता पक्ष के ही 6 पार्षद खुद धरने पर बैठ गए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद स्थानीय जन प्रतिनिधियों को अपनी ही मांग मनवाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।

खराब सड़क से राहगीर परेशान, उड़ती धूल और गड्डों से हादसे का डर

छिंदिया टोला क्षेत्र की हीरापुर-जाजागढ़ सड़क की स्थिति पिछले कई वर्षों से जर्जर बनी हुई है। बारिश के मौसम में सड़क के गहरे गड्ढों में जलभराव हो जाने से आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं, वहीं गर्मी में उड़ती धूल से स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो जाता है। घनी बस्ती के बीच से गिट्टी और रेत से लदे भारी वाहनों के गुजरने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर अंततः पार्षदों को यह कदम उठाना पड़ा। सत्ता पक्ष के पार्षदों द्वारा सड़क पर धरना देने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार संतोष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्षदों से चर्चा कर सड़क निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने और जल्द समाधान कराने का लिखित/मौखिक आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद पार्षदों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।IMG 20260903 WA06381 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button