भोपालमध्य प्रदेश

घर घर गोकुल, घर-घर गोपाल 4 सितंबर को प्रदेशभर में गूंजेगा कृष्ण भक्ति का रंग , श्रीकृष्ण पर्व में मटकी फोड़ से लेकर बाल कृष्ण रूप सज्जा तक होंगे आयोजन, मंत्री लोधी बोले मंदिरों के आसपास अनैतिकता बर्दाश्त नहीं चाहे तो मदरसों में भी मना सकते हैं कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

घर घर गोकुल, घर-घर गोपाल 4 सितंबर को प्रदेशभर में गूंजेगा कृष्ण भक्ति का रंग , श्रीकृष्ण पर्व में मटकी फोड़ से लेकर बाल कृष्ण रूप सज्जा तक होंगे आयोजन, मंत्री लोधी बोले मंदिरों के आसपास अनैतिकता बर्दाश्त नहीं

चाहे तो मदरसों में भी मना सकते हैं कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

भोपाल, यश भारत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को मध्यप्रदेश में भव्य श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग और श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के संयुक्त आयोजन में प्रदेश के प्रमुख मंदिरों सांस्कृतिक केंद्रों और सभी जिलों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन की थीम घर घर गोकुल  घर घर गोपाल रखी गई है। पर्व के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ प्रतिष्ठित कलाकार और सांस्कृतिक दल श्रीकृष्ण की लीलाओं  जीवन दर्शन और आख्यानों पर आधारित नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति देंगे। भजन  कीर्तन और भक्ति गायन के साथ मटकी फोड़ झांकी सजावट तथा विद्यालयों में बाल कृष्ण रूप सज्जा जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। सरकार का प्रयास है कि जन्माष्टमी को धार्मिक आयोजन के साथ लोक कला और संस्कृति से भी जोड़ा जाए।

यदि चाहे तो मदरसों में भी मनाया जा सकता है जन्माष्टमी का पर्व

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि लोग चाहें तो मदरसों में भी कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की संस्कृति और परंपरा व्यापक है और इसके आयोजन के लिए किसी एक स्थान तक सीमित रहने की आवश्यकता नहीं है।मंदिरों के आसपास अनैतिकता पर होगी कार्रवाई , मंदिरों के आसपास होने वाली अनैतिक गतिविधियों के सवाल पर मंत्री लोधी ने कहा कि यदि मंदिरों के आसपास गतिविधियां नियमों के विपरीत होती हैं तो सरकार और प्रशासन द्वारा उन्हें हटाया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों के आसपास व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button