भोपाल

जनविश्वास अभियान का पोर्टल लॉन्च, हर सप्ताह होगी मैदानी कार्यों की समीक्षा

जनविश्वास अभियान का पोर्टल लॉन्च, हर सप्ताह होगी मैदानी कार्यों की समीक्षा
भोपाल, यश भारत । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 7 अगस्त से शुरू हुए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के चार सप्ताह सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और कम समय में ही इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देने लगा है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी सप्ताह में एक दिन मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को यूजर मैनुअल के अनुसार नियमित रूप से पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए।
पोर्टल पर अधिकारियों के भ्रमण, निरीक्षण, जन संवाद, उद्यम संवाद, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, नीतिगत विषयों, महत्वपूर्ण निर्देशों, जिले के प्रमुख नवाचारों और राज्य सरकार को भेजे जाने वाले सुझावों की जानकारी दर्ज होगी। प्रत्येक सप्ताह अपलोड की गई जानकारी की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही राज्य स्तरीय मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक समन्वय भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के समेकित उपयोग से मैदानी स्तर पर जनता को अधिक प्रभावी ढंग से लाभ मिलेगा और जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों को गति मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button