सागर, यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और कांग्रेस पार्षदों की लगातार हो रही अनदेखी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी शहर सागर आज मंगलवार 16 सितंबर को नगर निगम दफ्तर के सामने हल्ला बोल एवं धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक चलेगा।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने सभी वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्षद दल, जिला, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर समितियों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई समेत कांग्रेस से जुड़े सभी विभाग, प्रकोष्ठ एवं समितियों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर नगर निगम की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
Back to top button