
जबलपुर में गायत्री स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन
जबलपुर,यशभारत। साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को स्मरण करते हुए रविवार, 27 दिसंबर 2025 को शहर में गायत्री स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन डॉ. गायत्री तिवारी की स्मृति को समर्पित है।
कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा, कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रचनाकारों एवं व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान वक्ताओं द्वारा डॉ. गायत्री तिवारी के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर सम्मान अलंकरण के साथ-साथ विचार–विमर्श और साहित्यिक संवाद भी होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाना तथा समाज में रचनात्मक चेतना को प्रोत्साहित करना है।
यह आयोजन 27 दिसंबर 2025 को अपराह्न 3:30 बजे से कला वीथिका, भंवरताल उद्यान के पास, जबलपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों और नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।







