एक पेड़ माँ के नाम अभियान की 108 दिवसीय संकल्प यात्रा का भव्य समापन , रविन्द्र भवन में आयोजित राष्ट्र धर्म सेवा संकल्प समारोह में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति सेवा का लिया संकल्प

एक पेड़ माँ के नाम अभियान की 108 दिवसीय संकल्प यात्रा का भव्य समापन
रविन्द्र भवन में आयोजित राष्ट्र धर्म सेवा संकल्प समारोह में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति सेवा का लिया संकल्प
भोपाल, यश भारत। आज रविन्द्र भवन भोपाल में परम पूज्य श्री दादागुरु जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संचालित एक पेड़ माँ के नाम महा वृक्षारोपण अभियान की 108 दिवसीय संकल्प यात्रा के पूर्णता उत्सव के अवसर पर आयोजित राष्ट्र धर्म सेवा संकल्प समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण संकल्प है। 108 दिनों तक निरंतर चले इस अभियान में जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण ने समाज को प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह संकल्प यात्रा जनमानस में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ ही वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन का प्रेरणादायी संदेश देने में सफल रही।समारोह ने यह संदेश दिया कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि जीवनभर निभाई जाने वाली सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। प्रकृति की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है।







