भोपालमध्य प्रदेश

सीहोर के दो गांजा तस्कर भोपाल में गिरफ्तार, ग्राहक को सप्लाई करने से पहले क्राइम ब्रांच ने दबोचा

सीहोर के दो गांजा तस्कर भोपाल में गिरफ्तार, ग्राहक को सप्लाई करने से पहले क्राइम ब्रांच ने दबोचा

भोपाल, यशभारत। क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीहोर जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 382 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रख रही थी। इसी क्रम में 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरिफ नगर स्थित निर्माणाधीन बैरसिया बस स्टैंड के पास दो युवक बैग में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अशोक मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम आनंद सिलोरिया निवासी सिराली श्यामपुर सीहोर तथा दूसरे ने राकेश जांगड़े निवासी बरखेड़ी सीहोर बताया।

दोनों के पास रखे बैगों की तलाशी लेने पर कुल 2 किलो 382 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी राकेश के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया है, जिससे नशे के इस नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है कि यह माल कहां से लाया गया था और भोपाल में किसे सप्लाई किया जाना था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button