भोपालमध्य प्रदेश

रेहान हत्याकांड: सबूतों की तलाश में पुलिस ने रानी कमलापति ब्रिज पर चलाया सघन सर्च अभियान

रेहान हत्याकांड: सबूतों की तलाश में पुलिस ने रानी कमलापति ब्रिज पर चलाया सघन सर्च अभियान

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के चर्चित रेहान हत्याकांड में तलैया थाना पुलिस ने जांच तेज करते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में ठोस साक्ष्य जुटाने और महत्वपूर्ण सबूत बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से छोटे तालाब स्थित रानी कमलापति ब्रिज और आसपास के जल क्षेत्र में एक व्यापक व सघन सर्च अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय रेहान की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर देखी एक फर्जी रील के झांसे में आकर और लगभग ₹1.20 करोड़ कमाने के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

तालाब में सबूतों की तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए तलैया पुलिस की टीम भारी बल के साथ रानी कमलापति ब्रिज पहुंची। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, मोबाइल फोन या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य को ब्रिज से नीचे तालाब में फेंका है। पानी के अंदर गहराई तक सर्च ऑपरेशन चलाकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है:

मामले में निष्पक्ष और वैज्ञानिक ढंग से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि अदालत में आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस प्रस्तुत किया जा सके। सर्च अभियान के दौरान मिले सभी संदिग्ध सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस ने मुख्य आरोपियों आमिर कुरैशी और ज़ोहेब खान सहित अन्य संलिप्त नाबालिगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button